प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- दुर्गागंज, हिन्दुस्तान संवाद। देहात कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीगंज बाजार स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में मंगलवार दोपहर रुपये निकालने पहुंचा युवक अधखुले चैनल की जंजीर में फंसकर गिर गया। फर्श से सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रानीगंज थाना क्षेत्र के मानापट्टी निवासी 45 वर्षीय पवन सरोज मंगलवार दोपहर ग्रामीण बैंक पृथ्वीगंज में रुपये निकालने गया था। बैंक में प्रवेश करने से पहले लगे चैनल में बंधे जंजीर में उसका पैर फंस गया। इससे वह गिर गया और फर्श में सिर टकराने से उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोग उसे रानीगंज ट्रामा सेंटर ले गए। वहां से मेडिलक कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही बैंककर्मियों में हड़कंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.