गुमला, अप्रैल 1 -- चैनपुर प्रतिनिधि। गुमला जिले के चैनपुर मुख्यालय में पिछले पांच वर्षों से अधर में लटकी 20 करोड़ रुपये की हर घर नल-जल योजना अब तेजी से पटरी पर लौटती दिख रही है। हिंदुस्तान में इस योजना की बदहाली को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने और उसके बाद विधानसभा में मामला उठने का असर अब साफ नजर आने लगा है। पीएचईडी विभाग और ठेकेदार सक्रिय हो गए हैं और काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। इस योजना को लेकर लंबे समय से स्थानीय लोग परेशान थे। करीब 14 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को पानी की एक बूंद तक नसीब नहीं हो रही थी। इस मुद्दे को गुमला विधायक भूषण तिर्की ने झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में उठाया था। उन्होंने विभागीय लापरवाही पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद योजना अधूरी है और जनता प्यास झे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.