गुमला, अप्रैल 28 -- चैनपुर। थाना क्षेत्र के पुटरूंगी गांव में सोमवार शाम कोनार साग तोड़ने के दौरान एक महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान मार्टिन तिर्की की 28 वर्षीय पत्नी रोस खलखो के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार रोस खलखो सोमवार शाम करीब चार बजे घर के पास स्थित बेल बगीचा में कुछ बच्चों के साथ गई थी। वहां वह साग तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी,तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ी। गिरने के दौरान उसका सिर पत्थर से टकरा गया। जिससे उसे गंभीर चोट आई।जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले गए। यह भी पढ़ें- रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी से चेन छीनने का प्रयास जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.