गुमला, मई 10 -- चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान जारी थाना क्षेत्र के कोमड़ो गांव निवासी 18 वर्षीय शिवा नायक और 14 वर्षीय राहुल नागेशिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक शनिवार रात करीब 10.30 बजे बाइक से कोमड़ो गांव से चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान चैनपुर मोड़ के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायल उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर...