गुमला, फरवरी 28 -- चैनपुर । राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय में शनिवार को प्रधानाध्यापिका पद्मिनी बाई के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। 38 वर्षों तक शिक्षा सेवा देने वाली पद्मिनी बाई को छात्राओं और शिक्षकों ने भावुक वातावरण में विदाई दी। छात्राओं ने गीत व नृत्य प्रस्तुत कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।पद्मिनी बाई ने 4 फरवरी 1988 को राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर से अपने शिक्षकीय जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 1996 में उनका स्थानांतरण चैनपुर हुआ तथा 2018 में उन्हें बालिका मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका का दायित्व सौंपा गया। जिसे उन्होंने अंतिम समय तक निभाया।मुखिया शोभा देवी और शिक्षक संघ अध्यक्ष शिवशंकर साहु ने उनके कार्यकाल को अनुकरणीय बताया। पद्मिनी बाई ने कहा कि शिक्षण उनके लिए साधना रहा और छात्राओं का स्नेह उनकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.