गुमला, मई 21 -- चैनपुर। शंख नदी से अवैध बालू उठाव के खिलाफ पुलिस ने बुधवार रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। कार्रवाई चैनपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने अवैध बालू लेकर चैनपुर की ओर जा रहे ट्रैक्टर को पकड़कर थाना लाया। छापेमारी के दौरान मौके से दो अन्य खाली ट्रैक्टर भी पकड़े गए। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी। लगातार मिल रही शिकायतों के बीच हुई इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन से जुड़े बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...