चैनपुर में लाखों की लागत से बन रहे अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
लातेहार, जून 24 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के चैनपुर पंचायत भवन के पास लाखों रुपये की लागत से निर्माणाधीन अस्पताल का अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। लातेहार भवन विभाग के जेई मनीष कुमार, जिप सदस्य एस्टेला नागेसिया और प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जेई मनीष कुमार ने संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग हो। यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि काम में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिला परिषद सदस्य एस्टेला नागेसिया ने कहा कि चैनपुर सहित आसपास के 10 गांवों के लोगों को इलाज के लिए अब महुआडांड़ नहीं जाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- पंचायत सरकार भवन बनने से ग्रामीणों को फायदा अस्पताल जल्द बनकर तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.