गुमला, जून 20 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर के समीप शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बेंदोरा पंचायत के कुलाही गांव निवासी राजू राम तुरी के रूप में हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार राजू राम तुरी शनिवार सुबह अपनी स्कूटी से राशन लेने हर्रा टीनटांगर जा रहे थे। इसी दौरान छतरपुर के पास उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।घटना यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को चपेट में लिया, डिलीवरी ब्वाय गंभीर रुप से घायल, रेफर की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर विजय उरांव व संतोष धर्मपाल लुगुन पुलिस बल के साथ ...