गुमला, अप्रैल 25 -- चैनपुर में मेडिकेयर डेंटल केयर क्लिनिक का उद्घाटन चैनपुर। अनुमंडल मेन रोड बस स्टैंड के समीप मेडिकेयर डेंटल केयर क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, थाना प्रभारी अरविंद कुमार और मुखिया शोभा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। संचालक डॉ. शम्स राजा ने बताया कि क्लिनिक में दांतों की सफाई,रूट कैनाल, दांत निकालना,टेढ़े-मेढ़े दांत सुधार और कृत्रिम दांत लगाने जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे अब क्षेत्र के लोगों को दंत इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- कलेक्ट्रेट में लगा निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर यह भी पढ़ें- 169 का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...