गुमला, अप्रैल 5 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को अचानक मौसम ने करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। दोपहर करीब तीन बजे आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने इस बारिश के बाद राहत की सांस ली। तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि इस बारिश ने जहां आम जनजीवन को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई। तेज बारिश और हवा के कारण पेड़ों पर लगे आम बड़ी संख्या में झड़ गए। जिससे फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे उन्हे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। बारिश के साथ ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम मे...