गुमला, फरवरी 24 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के बम्हनी मोड़ के पास मंगलवार शाम करीब पांच बजे सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों की पहचान बेंदोरा गांव निवासी 24 वर्षीय धनकुंवर लोहरा, 19 वर्षीय अर्जुन लकड़ा और करण उरांव के रूप में हुई है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और वे बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई।अस्पताल पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों को उस समय भारी निराशा हुई, जब वहां एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चिकित्स...