गुमला, दिसम्बर 18 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में संत अन्ना स्कूल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में हॉकी खिलाड़ी 30 वर्षीय संजीत टोप्पो (असरो) की मौके पर मौत हो गई,जबकि 35 वर्षीय सुजीत लकड़ा उर्फ पैकरा और 30 वर्षीय बिमल मिंज गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर अनुपस्थित थे। घायल काफी देर तड़पते रहे। लगभग दो घंटे बाद जब डॉक्टर पहुंचे,तब तक संजीत टोप्पो की मौत हो चुकी थी। सुजीत लकड़ा और बिमल मिंज को गंभीर स्थिति के कारण गुमला के सदर अस्पताल रेफर किया गया। मृतक की बहन शशि टोप्पो ने बताया कि संजीत बाइक पर दो अन्य लोगों के साथ चैनपुर एटीएम से पैसा निका...