गुमला, मई 9 -- चैनपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित गणपति बप्पा मोरया पेट्रोलियम छतरपुर में शनिवार को ग्राहकों और पंप संचालक के बीच विवाद हो गया। इस दौरान चैनपुर के उप-प्रमुख सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद खलखो के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार प्रमोद खलखो शाम करीब 4.15 बजे पूर्व में बुक कराए गए डीजल लेने पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इसी दौरान ग्राहकों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर उन्होंने हस्तक्षेप किया। आरोप है कि बात बढ़ने पर पंप संचालक देव कुमार, उनकी पत्नी व पुत्र ने उनके साथ धक्का-मुक्की की।प्रमोद खलखो ने चैनपुर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं कुछ अन्य लोगों ने भी पंप प्रबंधन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.