गुमला, मार्च 17 -- चैनपुर प्रतिनिधि। ईद, सरहुल और रामनवमी को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ यादव बैठा ने की, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।बीडीओ ने सभी से सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी। सर्किल इंस्पेक्टर जीतेंद्र राम और थाना प्रभारीअरविंद कुमार ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जुलूस मार्गों की सफाई, बिजली-पानी व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। साथ ही सभी अखाड़ा समितियों को जल्द लाइसेंस प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.