सीवान, मई 9 -- सिसवन, एक संवाददाता। चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में आई बारात में फरमाईशी गीत बजाने को लेकर गुरुवार की रात हुई चाकू बाजी की घटना में दूल्हे के चाचा मनीष कुमार साह की मौत हो गयी। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने चैनपुर बाजार के अंबेडकर चौक को जाम कर हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस लोगों को समझाने में जुट गयी। लगभग ढाई घंटे तक सड़क जाम के बाद रघुनाथपुर सिसवन, दरौदा, एमएच नगर हुसैनगंज आंदर थाने की पुलिस के साथ वरीय पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी पूरन कुमार झा, मुख्यालय डीएसपी एएस मिश्रा, इंस्पेक्टर राजेश सहित अन्य की मौजूदगी में बल का प्रयोग किया और इसके बाद ही जाम को हटाया जा सका। यह भी पढ़ें- पेज 1 फरमाईशी गीत के विवाद दूल्हे के चाचा की चाकू गोदकर हत्याहमलावरों का हमला हमलावरों ने इस घट...