गुमला, अप्रैल 13 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कुरुमगढ़ बेहरा टोली निवासी ललित नगेसिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ललित अपने गांव लौट रहा था और अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए छतरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह भी पढ़ें- बहरा कोचा में सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच श...