गुमला, अप्रैल 6 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। प्रकृति और मानव के अटूट संबंध का प्रतीक सरहुल पर्व चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को पूरे उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। तेज बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी और मांदर, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पूरा क्षेत्र झूम उठा। कार्यक्रम की शुरुआत चैनपुर स्थित सरना स्थल पर हुई। जहां ग्राम बैगा रवि बैगा ने पारंपरिक विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ साल वृक्ष की पूजा-अर्चना की। पूजा अर्चना के उपरांत सरना स्थल से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में सजे महिला-पुरुष और युवा मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा के दौरान झमाझम बारिश शुरू हो गई, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया। बारिश की बूंदों के बीच ढोल-नगाड़ों की धुन और नृत्य का दृश्य ...