गुमला, अप्रैल 30 -- चैनपुर प्रतिनिधि । प्रखंड के केड़ेंग गांव में जमीन सीमांकन करने गए राजस्व उप निरीक्षक सुजीत कुमार सिन्हा पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित कर्मचारी ने चैनपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही एसडीओ, एसडीपीओ और भूमि सुधार उप समाहर्ता को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि शिव प्रसाद के ऑनलाइन आवेदन पर बुधवार को मौजा तेतरटोली केड़ेंग स्थित विभिन्न प्लॉटों की सरकारी नापी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के कुछ लोग उग्र हो गए और सीमांकन कार्य रोक दिया। यह भी पढ़ें- जमीन की पैमाइश में कानूनगो पर मिलीभगत का आरोप आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। मामले में शेकु...