मोतिहारी, फरवरी 27 -- आदापुर, एक संवाददाता। इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में सक्रिय साइबर ठगी नेटवर्क के खिलाफ आदापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के चैनपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आदापुर थाने के चैनपुर निवासी 24 वर्षीय राघो साह के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने घर से ही साइबर फ्रॉड का संचालन कर रहा था। विशेष टीम ने उसके घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में विभिन्न राज्यों से ऑनलाइन ठगी की शिकायतें जुड़ी होने की बात सामने आयी है। एनसीआरपी पोर्टल पर भी उसके विरुद्ध कई शिकायतें दर्ज बताई जा रही हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक, एक भारतीय स्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.