गुमला, दिसम्बर 18 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव क्रिसमस को लेकर चैनपुर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह चरम पर है। मसीही समुदाय प्रभु के स्वागत की तैयारियों में पूरी तरह जुटा हुआ है। घरों से लेकर चर्चों तक रौनक नजर आ रही है, जबकि फिजाओं में कैरोल संगीत की मधुर ध्वनि गूंज रही है। क्षेत्र के विभिन्न चर्चों में रंग-बिरंगी रोशनी, ताजे फूल और सजावट का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। फादर राजेन्द्र तिर्की ने बताया कि प्रभु यीशु दया, प्रेम, क्षमा और धैर्य के अवतार हैं। उनका संदेश है कि हम एक-दूसरे से वैसा ही प्रेम करें जैसा ईश्वर हमसे करते हैं। 24 दिसंबर की रात मध्यरात्रि प्रार्थना और 25 दिसंबर को विशेष मिस्सा का आयोजन होगा। बाजारों में चरणी और क्रिसमस ट्री सजाने के सामानों की भारी मांग है और बाहर रहने वाले लोग भी त्योहार मनाने घर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.