गुमला, मई 24 -- चैनपुर प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के प्रेम नगर में किराने की दुकान की आड़ में चल रहे अवैध शराब कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल के नेतृत्व में हुई छापेमारी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। यह भी पढ़ें- चैनपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 200 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर जब्तअवैध शराब बिक्री की सूचना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रेम नगर निवासी दीपक जायसवाल अपने राशन दुकान से अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद गठित विशेष टीम ने दुकान में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दुकान के बगल वाले कमरे से 237 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। जिसमें करीब 103 लीटर बीयर शामिल है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है।आरोपी की फरारी हालांकि ...