गुमला, मार्च 9 -- चैनपुर।अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चैनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुलाबगंज पुल के पास से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में रविवार रात पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। जांच में पाया गया कि ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...