गुमला, अप्रैल 24 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर अनुमंडल मुख्यालय में अवैध तरीके से संचालित नर्सिंग होम का खुलासा हुआ है। बस स्टैंड के समीप स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में गुरुवार रात पुलिस ने छापेमारी कर अवैध गर्भपात का मामला पकड़ा। इस दौरान एक 21 वर्षीय युवती का रेस्क्यू किया गया। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दंडाधिकारी की निगरानी में अस्पताल को विधिवत सील किया जाएगा। अस्पताल संचालक ओमप्रकाश सिंह को शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक सभी वैध कागजात के साथ थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.