पलामू, अप्रैल 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को बाल स्वास्थ्य आधारित कार्यक्रम नन्हा सा दिल के अंतर्गत बच्चों में हृदय संबंधी रोगों की पहचान, जांच एवं निःशुल्क उपचार के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन सीएचसी के प्रभारी डॉ. चमन कुमार, डॉ. मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेश केशरी व संजीव कुमार सिंह ने किया। अभियान अंतर्गत तेज धड़कन, वजन का न बढ़ना, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, स्तनपान के दौरान अत्यधिक पसीना आना आदि लक्षण किसी बच्चे में दिखाई देने पर अभिभावकों को शीघ्र डॉक्टरों से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। आगे की जांच एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्...