गुमला, जनवरी 31 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों की जागरूकता अब केवल सरकारी अभियानों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह गांवों के स्तर पर जन-आंदोलन का रूप ले रही है। चैनपुर प्रखंड की बरवे नगर पंचायत अंतर्गत सिलफरी गांव में आयोजित वन महोत्सव इसका उदाहरण बना, जहां 70 गांवों के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटे और जल-जंगल-जमीन की रक्षा की शपथ ली। कार्यक्रम में सामुदायिक वन पट्टा वितरण की समीक्षा की गई। फिया फाउंडेशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ललित कुमार महतो ने बताया कि चैनपुर प्रखंड के लगभग 70 गांवों को सामुदायिक वन पट्टा दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 20 गांवों को यह कानूनी अधिकार मिल चुका है, जबकि शेष 50 गांवों में प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सामुदायिक वन पट्टा मिलने से ग्रामीणों को अपने पारंपरिक वन क्षेत्रों पर कानूनी अधिकार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.