गुमला, दिसम्बर 28 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । चैनपुर प्रखंड के मालम नवाटोली गांव से मानव तस्करी का मामला सामने आया है। गरीबी और लाचारी से जूझते एक परिवार की 16 वर्षीय बेटी प्रियंका एक्का को बहला-फुसला कर घर से बाहर ले जाया गया और आज तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित के 55 वर्षीय पिता अनोल एक्का पिछले तीन वर्षों से लकवाग्रस्त हैं, ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी प्रीति की शादी तिगवाल गांव में हुई है। प्रीति की ननद पुपेन एक्का नई दिल्ली निवासी ने प्रियंका को रांची घुमाने और नौकरी दिलाने का झांसा दे कर अपने साथ चली गई। उसके बाद से प्रियंका लापता है। पिता ने बताया कि पुपेन एक्का ने उसे दिल्ली राजस्थान या किसी अन्य महानगर में ले जाकर बेच दिया होगा। प्रियंका से उनकी बात भी नही होती है। मां सलोमी एक्का रोज बेटी के लौटने की राह देखती रहती है। घर की परिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.