गुमला, अप्रैल 18 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और बढ़ती जल संकट की समस्या को लेकी टोंगो स्थित संत पीटर्स हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने शनिवार को जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रभात फेरी निकाली। इस पहल ने स्थानीय लोगों को पानी बचाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली टोंगो चौक तक पहुंची। जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने जल है तो कल है और एक बूंद जल, बचाओ हर पल जैसे संदेश लिखे बैनर और प्लेकार्ड लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को रोक कर वर्षा जल संचयन और पानी की बर्बादी रोकने के उपाय भी बताए। यह भी पढ़ें- जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक मौके पर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र से ही जल संरक्षण ...