गुमला, मार्च 19 -- चैनपुर। अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने रामपुर मोड़ के पास पत्थर लदे एक हाईवा को जब्त किया। वन प्रमंडल चैनपुर के पदाधिकारी लुबनुस कुल्लू के नेतृत्व में बुधवार रात करीब नौ बजे वाहन संख्या यूपी45टी6775 को रोका गया। जांच के दौरान चालक वैध चालान व कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जानकारी के अनुसार पत्थर भेलवा ताला और सुगा सरवा क्षेत्र से अवैध रूप से लाए गए थे। इसके बाद वाहन को जब्त कर वन विभाग परिसर में खड़ा कराया गया। मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है। संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...