बस्ती, जनवरी 23 -- साऊंघाट (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थानांतर्गत पुलिस चौकी हड़िया क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज पर एक अज्ञात वाहन ने ऑटो रिक्शा को ठोकर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी हड़िया संजय कुमार ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सक ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया। घायल दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक की पहचान कोतवाली के कम्पनी बाग निवासी रामभवन (45) के रूप में की। हादसे की सूचना परिवारीजनों को देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर जिले के पुरानी बस्ती थानांतर्गत चैनपुरवा ओवरब्रिज पर बुधवार की रात हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कोतवाली के कम्पनी बाग निवासी रामभ...