रामगढ़, मार्च 15 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। नगरपालिका आम चुनाव के बाद चैनगड़ा के सर्वांगीण विकास और भाईचारगी के माहौल को कायम रखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की बैठक रविवार को दुर्गा मंडप प्रांगण में हुई। इसकी अध्यक्षता रूस्तम अंसारी और संचालन भीम महतो ने किया। इसमें गांव के विकास और भाईचारगी को हमेशा कायम रखने के लिए कमेटी का गठन हुआ। इसमें सर्वसम्मति अध्यक्ष बालेश्वर महतो, सचिव इमामुल अंसारी, संगठन मंत्री राजेश्वर बेदिया, कोषाध्यक्ष रुस्तम अंसारी, उपाध्यक्ष संदीप टोप्पो, वीरसेन अग्रवाल, इलियास अंसारी, द्वारिका प्रसाद महतो, उप सचिव दीपक मुंडा, शिवनारायण बेदिया, भागीरथ महतो, प्रदीप करमाली, संगठन प्रभारी अजय महतो, मुनव्वर आलम, भीम महतो, गणेश तुरी, मीडिया प्रभारी बिट्टू महतो, साजिद इकबाल, सलाहकार सदस्य बिंदेश्वर महतो, एनुल हक, झलकू बेदिया, र...