चंदौली, मार्च 20 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। रेलवे के यूरोपियन कालोनी स्थित रामकृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में बीते बुधवार की देर शाम संस्कार भारती की ओर से सुर-ताल सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान देर रात तक कला, संस्कृति और परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। इसमें जिले के कलाकारों ने विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि सत्येंद्र बारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नव वर्ष का आरंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से माना जाता है। उन्होंने बताया कि भारतीय कालगणना के अनुसार यही दिन सृष्टि के आरंभ का प्रतीक है और इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था। उन्होंने आयोजकों की सरा...