देवघर, अप्रैल 1 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह के हटिया मोड़ स्थित मंदिर में चैत पूर्णिमा और महावीर जयंती के पावन अवसर पर 24 घंटे का अष्टयाम शुरू किया गया है। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। हरे-राम-हरे-कृष्ण, हरे-राम-हरे-राम के मधुर कीर्तन से मंदिर परिसर और आसपास का इलाका गूंज उठा है। पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित अष्टयाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। दूर-दूर से आए भक्त भजन-कीर्तन में शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर रहे हैं। आयोजन का समापन गुरुवार को विधिवत पूजा -अर्चना के साथ किया जाएगा। संध्या के समय भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में व्यवस्था को लेकर समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे। मौके पर पूजा समिति सदस्यों म...