रांची, मार्च 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार से वासंतिक नवरात्र का उल्लास शुरू हो जाएगा। इसी के साथ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से विक्रम संवत नववर्ष 2083 का भी शुभारंभ होगा। इस अवसर पर घरों से लेकर मंदिरों तक विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे। नौ दिनों तक साधक मां दुर्गा के नौ विभिन्न स्वरूपों की आराधना करेंगे। इस बार नवरात्र पूरे नौ दिनों का है, जिसमें चैती छठ पूजा और महारामनवमी महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को कलश स्थापना और वेदी पूजन के साथ प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होगी। शहर के विभिन्न हिस्सों में चैती दुर्गा पूजा पंडालों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पंडित रामदेव पाण्डेय के अनुसार, 19 मार्च (गुरुवार) को प्रतिपदा तिथि सुबह 6:40 बजे से अगले दिन सुबह 5:40 बजे तक रहेगी। कलश स्थापना के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.