झांसी, मार्च 9 -- टनटनाती धूप, ..इतराती गर्म हवाएं, चौक-चौराहा, गली-चौबारों में पसरा सन्नाटा सा और दिन चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी। सोमवार मौसम का सूरत-ए-हाल कुछ ऐसा ही रहा। सूरज के जेठ यानी मई महीने से तेवरों ने बुंदेलों को परेशान कर दिया। हालांकि अधिकतम ताप 38 तो न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार सुबह से सूरज शहर पर चढ़ाई करता दिखा। जिससे शहरी छाते-हाथबंद दस्ताने, गमछे में पैक नजर आए। वहीं गरमी की दस्तक के साथ ठण्डा-ठण्डा कूल-कूल की डिमांड बढ़ने लगी है। सुबह 6.32 बजे सूर्योदय हुआ। इसके बाद घंटे-दर-घंटे सूरज की तपिश बढ़ती गई। 11.30 बजते ही लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हुआ। सड़कों पर जरूरी काम से निकले लोग छाते की ओट में नजर आए। दोपहर 2.30 बजे ताप 38 डिग्री पर पहुंच गया जो साढ़े चार बजे तक एक ही स्थिति में रहा। इसके बाद मौसम में कुछ नरम...