रांची, मार्च 21 -- बुढ़मू,प्रतिनिधि। लावागड़ा, कोर्री, अनातू और बेतांगी द्वारा दो अप्रैल को गुरहागढ़ा में चैत्र पूर्णिमा मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला के सफल आयोजन के लिए मेला परिसर में शनिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। सर्वसम्मति से आयोजन कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष विरेंद्र दीपक, सचिव पनेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष राजकुमार महतो, संरक्षक मनोज वाजपेयी, सत्यनारायण मुंडा, देवंती देवी, उपाध्यक्ष गणित महतो, नागेश्वर लोहरा, काशीनाथ महतो और सहिंद्र महतो, सहसचिव संदीप कुमार महतो, शिवनाथ महतो, अखिलेश महतो और मटन महतो, उपकोषाध्यक्ष कामेश्वर महतो और कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...