अमरोहा, अप्रैल 1 -- गजरौला। चैत्र पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। बृजघाट व तिगरी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा में स्नान कर परिवार व समाज में सुख-शांति संग समृद्धि की कामना की। बुधवार सुबह से ही निजी वाहन, रोडवेज बसों आदि साधनों से श्रद्धालु बृजघाट व तिगरी धाम पहुंचने लगे। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की। बहुत से श्रद्धालु मंगलवार रात ही बृजघाट पहुंच गए। उन्होंने बुधवार को ब्रह्म मुहुर्त में गंगास्नान कर विधि विधान से पूजा की। अमरोहा के साथ ही मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, रामपुर आदि जिलों से आए श्रद्धालुओं ने भी स्नान किया। जरूरतमंदों को दान कर पुण्य ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.