गुमला, अप्रैल 3 -- जारी, प्रतिनिधि। प्रखंड के रुद्रपुर गांव स्थित प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर में चैत्र पूर्णिमा के मौके पर गुरूवार रात भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रधान भक्त संझिया कोरवा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने जल,बेलपत्र,धतूरा सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंगारों पर चलने की पारंपरिक रस्म रही। श्रद्धालुओं ने नंगे पांव जलते अंगारों पर चलकर अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास का परिचय दिया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो ग...