रामगढ़, अप्रैल 1 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कैथा स्थित वार्ड संख्या 26 में गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भैया बलराम का विशेष पूजन सह भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन स्थानीय जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर अरविंद अग्रवाल और उनके पूरे परिवार की ओर से भगवान को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर भगवान के दर्शन करने और भोग-प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे भगवान के फूल-माला से भव्य श्रृंगार के साथ होगी, जिसके पश्चात मिष्ठान और फल का भोग लगाया जाएगा।दोपहर 12.25 बजे भगवान को खीर, खिचड़ी और मालपुआ का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद दोप...