सराईकेला, मार्च 24 -- राजनगर। प्रखंड अंतर्गत चांगुआ में सार्वजनिक हरिनाम संकीर्तन समिति की ओर से चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। समिति के अनुसार, मंदिर प्रतिष्ठा, देव प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा, अष्ट प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार 30 मार्च सोमवार को संध्या 6:30 बजे अधिवास कार्यक्रम से अनुष्ठान की शुरुआत होगी। 31 मार्च, मंगलवार को सुबह 08 बजे कलश यात्रा, 10:30 बजे प्राण-प्रतिष्ठा और शाम 04 बजे हवन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं शाम 05 बजे पूर्णाहुति के साथ आरती और पुष्पांजलि दी जाएगी। इसके अलावा 01 अप्रैल को गंध दिवस, 2 अप्रैल को हरिनाम शुभारंभ और 3 अप्रैल को पूर्णाहुति (धूलट) के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समिति ...