सराईकेला, मार्च 14 -- सरायकेला। चैत्र पर्व छऊ महोत्सव सह पर्यटन मेला के सफल आयोजन को लेकर एसडीओ अभिनव प्रकाश ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में बैठक की। यह मेला 5-13 अप्रैल तक आयोजित होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई। बैठक में बीडीओ याशमिता सिंह, प्रभारी निदेशक सुदीप कवि सहित छऊ कलाकारों और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। बैठक में चर्चा के बाद पारंपारिक पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। आगामी चैत्र पर्व को पारंपरिक उत्साह और धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। सरायकेला छऊ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। पारंपरिक पूजा भैरव पूजा 05 अप्रैल को 10 बजे से शुरु होगा। शुभ घट 6 अप्रैल को शाम 6 बजे से निकलेगा। झुमकेश्वरी पूजा 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। वृन्दावन घट 11 अप्रैल को ...