चैत्र नवरात्र श्रद्धा, भक्ति एवं संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व :धामी
देहरादून, मार्च 24 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चैत्र नवरात्र केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति एवं संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व है। उन्होंने 1100 कन्याओं के पूजन को लेकर आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान को सुदृढ़ करने तथा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मंगलवार को सीएम धामी ने नेहरू कालोनी और प्रेमनगर स्थित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में पहुंचकर प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया है। बेटियां अपने संस्कार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.