शाहजहांपुर, मार्च 19 -- शाहजहांपुर। गुरुवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन जिले भर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने घरों में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू की। मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। सुबह से ही श्रद्धालु फल, फूल और प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे। पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन कराया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिससे धार्मिक माहौल और भी सजीव हो गया। घरों में भी महिलाओं ने साफ-सफाई कर पूजा स्थल सजाया और कलश स्थापना के साथ नौ दिनों के व्रत का संकल्प लिया। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है, जिसे लेकर लोगों में खास उत्साह नजर आया। प्रशासन की ओर से प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व...