सहारनपुर, मार्च 16 -- बेहट। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में होने वाले चैत्र नवरात्र मेले के आयोजन को लेकर सनातन तीर्थ न्यास की बैठक हुई। इसमें न्यास कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को जल, स्वास्थ्य, खोया पाया, विश्राम व्यवस्था आदि निशुल्क सेवा दी जाएंगी। पर्यावरण संरक्षण पर विशेष फोकस रहेगा, मेला परिक्षेत्र में स्वच्छता का पूरा ख्याल रखकर श्रद्धालुओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे आश्रम प्रभारी महंत सहजानंद महराज ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। समाज से भेदभाव मिटाकर सभी सनातनी तन मन धन से सभी भक्तों की सेवा करें। संचालन न्यास सचिव योगेन्द्र शर्मा ने किया। बैठक में न्यास अध्यक्ष तरसपाल, कोषाध्यक्ष स्रवण शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, राकेश गाबा, सह सचिव कृपाल सैनी ,न्यास प्...