गोपालगंज, मार्च 20 -- थावे। एक संवाददाता चैत्र नवरात्र पर थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में पहले ही दिन से मेडिकल टीम की तैनाती कर दी गई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि थावे दुर्गा मंदिर परिसर में मेडिकल टीम को तैनात किया गया है, जो पूरे चैत्र नवरात्र के दौरान अपनी सेवाएं देती रहेगी। यह टीम थावे मंदिर परिसर के साथ-साथ रहसू भगत मंदिर सहित चयनित स्थलों पर भी तैनात रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा लछवार दुर्गा मंदिर परिसर में भी डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। यहां दो शिफ्ट में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी सभी आव...