दुमका, मार्च 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन सोमवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। इसको लेकर शहर भक्तिमय हो गया हैं। दुमका के कई मंदिरों में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते नजर आए। दुमका के धर्मस्थान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं मंदिर के बाहर फूल, माला, प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। चैत्र नवरात्रि के समय मां की विशेष कृपा पाने के लिए नवरात्रि का समय सबसे पवित्र माना गया हैं। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए सभी भक्त नियमित रूप से मां देवी की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता हैं कि नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। इस दौरान मां देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं। नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा की गई।...