मुंगेर, मार्च 24 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। चैत्र नवरात्र को लेकर प्रखंड के नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। गांव से लेकर शहर तक वैदिक मंत्रोच्चारण और दुर्गा सप्तशती के पाठ से पूरा वातावरण भक्ति के आगोश में समाया नजर आ रहा है। संध्या प्रहर में विभिन्न दुर्गा मंदिरों में आयोजित महाआरती में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु भक्ति भाव से मां दुर्गा की आराधना में लीन नजर आ रहे हैं। नगर के बड़ी दुर्गा मंदिर, हाट चौक, कन्या मध्य विद्यालय के समीप स्थित दुर्गा मंदिरों के अलावा गालिमपुर, बागेश्वरी, गोबड्डा, प्रसंडो, रमनकाबाद, बेगमपुर समेत अन्य गांवों के मंदिरों में भी दिनभर पूजा-अर्चना के बाद संध्या महाआरती में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। इधर नवरात्र को लेकर मूर्तिकार भी ...