सीतामढ़ी, मार्च 20 -- शिवहर। जिले में चैत्र नवरात्रि गुरूवार से प्रारंभ हुआ। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को शुभ मुहूर्त में पंडितों ने पूरे विधि-विधान से घरों, प्रतिष्ठानों व मंदिरों में कलश स्थापना कर भगवती का आह्वान किया। इसी के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान का प्रारंभ हो गया। कलश स्थापना को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में कुवांरी कन्याएं व अन्य लोग शामिल हुए। नवरात्रा के प्रथम दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने माता से सुख-शांति की कामना की। कुछ भक्तों ने प्रथम दिन व्रत का संकल्प लिया। पहले दिन माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना हुई। दुर्गा सप्तशती पाठ, चालीसा, बीज मंत्र व देवी गीत चारों ओर गूंजने लगे हैं। शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में अहले सुबह से ही श्रद्धाल...