मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र पर फलहारी बाबा मठ में 10 दिवसीय सीताराम नाम यज्ञ एवं अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर चैत्र प्रतिपदा से दशहरा तक संत सम्मेलन एवं सीताराम धुन का गायन होगा। मठ के महंत पवन दास ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र प्रतिपदा की सुबह से सीताराम नाम धुन प्रारंभ हो जायेगा और कई बाह्मणों द्वारा अखंड रामायण पाठ होगा। इस यज्ञ में देश के अलग-अलग प्रदेशों से भी संतों का आगमन होगा और विराट संत सम्मेलन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...