हरिद्वार, मार्च 22 -- उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर में चैत्र नवरात्र पर विश्व कल्याण की कामना के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई। रविवार सुबह ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अध्यक्ष स्वामी कामेश्वर पुरी ने कहा कि नवरात्र केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और साधना का श्रेष्ठ अवसर है। माता की आराधना से मन, बुद्धि और चित्त की शुद्धि होती है और नकारात्मक भाव दूर होते हैं। उन्होंने बताया कि जप, ध्यान और पाठ से एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक शांति मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...