आजमगढ़, मार्च 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। चैत्र नवरात्र पर घर-घर श्रद्धालुओं ने गुरुवार को महागौरी मां का विधि विधान से पूजन-अर्चन कर अराधना की। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश झुकाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। घंटे-घड़ियाल की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।महागौरी के दर्शन पूजन के लिए देवी मंदिरों पर सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। पूजन अर्चन के लिए प्रसिद्ध देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालु हाथों में नारियल, चुनरी, फूल-माला लेकर देवी मां का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। नगर के चौक स्थित दक्षिण मुखी देवी मंदिर, मातवरगंज स्थित बड़ादेव दुर्गा मंदिर, रैदोपुर दुर्गा मंदिर, बेलइसा स्थित बऊरहवा बाबा मंदिर, सिधारी स्थित दुर्गा मंदिर, ब्रह्मस्थान के प्रह्लाद नगर स्थित नौ दुर्गा मंदिर, स...